आलू का बीज सीमा पार पहुंचा रहे तस्कर, रात के अंधेरे में ट्रक किया जाता है अनलोड
नरपतगंज प्रखंड से सटी भारत-नेपाल सीमा पर आलू बीज की तस्करी जोरों पर है। रोजाना ट्रैक्टर-ट्रैलर, टैम्पू, पिकउप व बाइक हजारों बोरी आलू बीज भारत से नेपाल जा रहा है। उन्हें एसएसबी एवं पुलिस का कथित संरक्षण भी मिल रहा है।
एसएसबी एवं पुलिस के द्वारा किस तरह इन तस्करों को संरक्षण मिल रहा है। इसकी बानगी शुक्रवार को तब दिखी जब फुलकाहा थाना क्षेत्र स्थित कोशिकापुर गांव से सटे नो मेंस लैंड पर आलू बीज से लदे पंजाब नंबर की ट्रक बालू में फंस गए।
चालक एवं सह चालक गाड़ी को निकालने की जुगाड़ में लगे रहे। ग्रामीणों ने तस्करी की सूचना जब पुलिस एवं फुलकाहा बीओपी एसएसबी प्रभारी को दिया तो उन्होंने अनदेखा कर दिया और घंटों बाद भी तस्करी की सूचना पर उक्त जगह पर नहीं पहुंची। तस्करी के कारण जहां भारतीय राजस्व को चूना लगाया जा रहा है। वहीं सीमावर्ती क्षेत्र में आलू बीज की कीमतों में काफी वृद्धि हो रही है।
आलम यह है कि लोड ट्रक यहां आते ही कुछ ही देर में आलू बीज ट्रैक्टर से सीमा पार नेपाल पहुंच जा रहा है। इसके अलावा कीटनाशक, कृषि यंत्र भी नेपाल पहुंचाए जा रहे हैं। उर्वरक की तस्करी तो यहां बेकाबू होती जा रही है। यह तस्करी अहले सुबह से ही शुरू हो जाती है और देर रात तक चलती है। इसी तरह हरियाणा नंबर की एक और ट्रक आलू से लदी है। जो फुलकाहा थाना क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा सड़क में अटल चौक के समीप देखी गयी।
जब ट्रक चालक को पूछा गया की आलू बीज किसका है और यह माल कब कहां अनलोड होगा तो चालक ने मोबाइल नंबर बताते हुए कहा की एक भारतीय नंबर व दूसरा नेपाली नंबर से फोन कर नेपाल के देवानगंज थाना के कौआखोन निवासी किसी खेलानंद यादव का माल है। जो कहा कि रोड पर ही गाड़ी रहने देना है माल रात में अनलोड होगा जाहिर है इसे पड़ोसी देश नेपाल भेजा जाएगा।
जिस ट्रक में आलू बीज से लदा है उसका पंजीयन संख्या एचआर ए 40/ 7867 अंकित है। इस संबंध में पूछे जाने पर फारबिसगंज डीएसपी गौतम कुमार ने बताया कि मामले की जांचकर करवाई की जाएगी। इधर एसएसबी के फुलकाहा बीओपी प्रभारी अंशु ने बताया कि आलू बीज की तस्करी की मेरे संज्ञान में नहीं है। मामला सामने आने पर करवाई की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dX5pDq
कोई टिप्पणी नहीं