Breaking News

बहन से झगड़े के बाद छात्रा ने फंदे से लटक कर दी जान

थाना क्षेत्र अंतर्गत महपुर तांंती टोला में बुधवार की शाम जितेंद्र कुमार तांती की पुत्री 16 वर्षीय प्रियंका कुमारी ने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी का कारण घर में दो बहनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद बताया जाता है।

जानकारी के अनुसार घर में दो बहनों के बीच किसी बात पर झड़प हो गई। इस दौरान छोटी बहन दीवार से टकरा कर चोटिल हो गई। घटना के वक्त पिता घर से बाहर मजदूरी करने गए थे।

घटना की सूचना पर पहुंचे पिता एवं परिजन चोटिल पुत्री को इलाज के लिए तारापुर अस्पताल लाए।
इसी दौरान घर में अकेली प्रियंका कुमारी ने परिजनों के डर से खुदकुशी कर ली।

हालांकि मृत छात्रा के पिता ने इस बावत कुछ भी बताने से इनकार किया है। मृतक छात्रा पांच बहन एवं दो भाई के बीच दूसरे नंबर पर थी। इधर तारापुर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मृतक छात्रा के पिता ने दी है। पुलिस फिलहाल सनहा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HkDtO0

कोई टिप्पणी नहीं