बाइक दुर्घटना में बिलासपुर का रहने वाला मजदूर घायल
बाइक दुर्घटना में एक मजदूर घायल हो गया जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। बताया जाता है छत्तीसगढ के बिलासपुर निवासी हरेराम कुमार जिले के गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत गेनाड़ीह गांव में पीएचडी विभाग द्वारा किए जा रहे कार्य में मजदूरी करता था। बुधवार की देर शाम वह अपने बाइक से कुछ सामग्री लाने के लिए गुगुलडीह गांव की और जा रहा था तभी रतनपुर रेलवे फाटक के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
जिसमें युवक घायल हो गया। वही बरहट प्रखंड के लभेत गांव निवासी रोशन कुमार सिंह बाइक से अपने नानी घर रतनपुर जा रहा था तभी वह रेलवे गेट के समीप देखा कि एक युवक बाइक दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गया है जिसे अपनी बाइक पर बैठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवक इलाज के बाद युवक की हालत खतरे से बाहर बताया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3d9bs7D
कोई टिप्पणी नहीं