Breaking News

पोखर किनारे मिट्टी काटने के दौरान गिरा चट्टान, मलबे में दबने से वृद्धा की हुई मौत, चट्टान को कुदाल से काटकर बाहर निकाला शव

शारदीय नवरात्र को लेकर घर की पुताई करने के लिए पोखर किनारे से मिट्टी लाने गई एक वृद्धा की मौत चट्टान के मलबे में दबने से हो गई। घटना रविवार की सुबह नौ बजे मिरहट्टी गांव की है। मृतका की पहचान किशोर ठाकुर की पत्नी सुंदरी देवी (61) के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि घर से लगभग 100 सौ मीटर की दूरी पर लय पोखर में मिट्टी लाने गई थी।

अचानक पोखर किनारे की मिट्टी का बड़ा चट्टान उसके शरीर पर गिर पड़ा। घटनास्थल पर मौजूद गांव के बच्चे दौड़े-भागे घर-परिवार को आकर खबर दी। इसके बाद परिजन पहुंचे और चट्टान को कुदाल से काटकर हटाने के बाद महिला को बाहर निकाला। और उसे रेफरल अस्पताल लेकर गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पुलिस भी रेफरल अस्पताल पहुंची और शव का कोरोना जांच कराया। रिपोर्ट निगेटिव आने पर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। इधर सीओ एसएस राय ने बताया कि आपदा के तहत नियमानुसार मिलने वाली सहायता राशि दी जाएगी।

घर से अकेली मिट्टी लाने गई थी महिला
मृतका के पति ने बताया कि मैं सैलून चलाकर परिवार का भरन-पोषण करता हूं। नवरात्र पूजा को लेकर शनिवार से ही पत्नी घर-आंगन की पुताई कर रही थी। इसी काम के लिए वह पोखर किनारे से मिट्टी लाने अकेली गई थी। वहां पूर्व से ही और लोगों द्वारा मिट्टी काटने से पोखर किनारे के उपरी सतह के नीचे एक बड़ा गड्ढेनुमा गुफा बन गया है।

उसी गुफा के अंदर घुसकर वो मिट्टी काटने लगी। तभी उपरी सतह टूटकर एक बड़ा चट्टान उसके शरीर पर गिर पड़ा।जिससे पत्नी की मौत हो गई। उसे तीन पुत्र और तीन पुत्री हैं। इसमे एक पुत्र एवं सभी पुत्रियों की शादी हो चुकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मृतक महिला।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31i1EDA

कोई टिप्पणी नहीं