Breaking News

मुख्यालय के आदेश के बाद भी ट्रांसफार्मर का मेंटेनेंस नहीं, कई के रिस रहे हैं तेल

चुनाव के समय शहर के खराब ट्रांसफार्मर को दुरुस्त करने का आदेश मुख्यालय से 6 अक्टूबर को ही आया है। लेकिन अब तक ट्रांसफार्मर के मेंटेनेंस का काम नहीं किया गया है। गुरुवार काे सबौर इलाके का पुराना ट्रांसफार्मर ब्लास्ट कर गया। मेंटेनेंस नहीं होने के कारण उसका एलटी बुश फट गया। उससे तेल रिसने लगा। इसके बाद उसमें आग लग गयी।

यहां 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ था, लेकिन उपभोक्ताओं की संख्या अधिक है। ट्रांसफार्मर की क्षमता कम होने के कारण वह लोड नहीं सह पा रहा था। इसके अलावा शहर के कई ऐसे इलाके हैं जहां ट्रांसफार्मर की स्थिति खराब है। कहीं ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकल रहे हैं।

कहीं बार-बार जंफर कट रहे हैं तो कहीं स्विच खराब है। कई ट्रांसफार्मर से तेल रिस रहे हैं। दाल मिल में कम क्षमता का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। वहां से रेलवे कॉलोनी के नयाचक माेहल्ला में भी बिजली जाती है। नयाचक में हमेशा लाे वाेल्टेज रहता है। में ट्रांसफार्मर की क्षमता कम होने के कारण बराबर खराबी आ रही है।

बरारी में गिरा हाइटेंशन तार, गुल हुई बिजली
बरारी में शुक्रवार शाम 4 बजे हाइटेंशन तार टूट कर गिर गया। इससे वहां अफरातफरी मच गयी। लोगों ने फ्यूज कॉल सेंटर को सूचना देकर बिजली बंद करायी। आसपास इलाके की बिजली शाम साढ़े छह बजे तक ठप रह गयी। जीरोमाइल फीडर के आधे क्षेत्र में घंटों बिजली गायब रही। शाम साढ़े चार बजे फीडर को शटडाउन पर रख कर आधे क्षेत्र की बिजली बंद करा दी गयी थी। शाम सात बजे बिजली आयी। गुरुवार की दोपहर 12 बजे सबौर इलाके में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट होने से बिजली गुल हो गई।

कंपनी ने कहा, मेंटेनेंस के लिए हाे रहा है सर्वे
सबौर क्षेत्र के जेई सुमित कुमार ने बताया कि पहले ट्रांसफार्मर के मेंटेनेंस का काम चल रहा है। 18 ट्रांसफार्मर के मेंटेनेंस का स्टीमेट तैयार किया गया है। उसके अलावा अन्य ट्रांसफार्मर के सर्वे का काम शुरू है। मरम्मत का काम 30 अक्टूबर तक पूरा करना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3m0rC6J

कोई टिप्पणी नहीं