Breaking News

अब तक सबसे ज्यादा राजेश मिश्रा ने पैसे किए खर्च

जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदानी में डटे 59 प्रत्याशियों में से अब तक सर्वाधिक खर्च तारापुर से निर्दलीय प्रत्याशी राजेश कुमार मिश्रा ने किया है।

विभागीय आंकड़े के अनुसार नामांकन के बाद से अभी तक राजेश मिश्रा ने 5 लाख 14 हजार 190 रुपए खर्च किए हैं। दूसरे नंबर पर तारापुर से जदयू प्रत्याशी मेवालाल चौधरी हैं। इन्होंने अब तक 5 लाख 12 हजार 24 रुपए खर्च किए हैं। तीसरे नंबर पर तारापुर से राजद प्रत्याशी दिव्या प्रकाश हैं। उन्होंने अब तक 3 लाख 17 हजार 195 रुपए खर्च किए हैं।
जबकि मुंगेर से रालोसपा प्रत्याशी सुबोध वर्मा चौथे नंबर पर हैं। जिन्होंने अब तक 2 लाख 19 हजार 823 रुपए खर्च किया है। पांचवे नंबर पर जमालपुर से जदयू प्रत्याशी शैलेश कुमार हैं। जिन्होंने अब तक 1 लाख 97 हजार 903 रुपए खर्च किया है। जबकि सबसे कम खर्च करने वालों में जमालपुर से इंद्रदेव दास तथा गोपाल तांती हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jjPWyz

कोई टिप्पणी नहीं