Breaking News

दशहरा व चुनाव को लेकर सुरक्षा एजेंसी ने चलाया जांच अभियान

दशहरा पूजा व आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क है। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा होने के चलते भी सभी एजेंसियां चौकन्नी है। सीमा पर तैनात एसएसबी व पुलिस बल मिल कर काम कर रही है। ताकि शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न हो सके। इसके अलावे त्योहारों में भी किसी तरह की खलल न पड़े। इस बीच रेलवे सुरक्षा बल, जीआरपी पुलिस व सशस्त्र सीमा बल की टीम के द्वारा संयुक्त रूप से रक्सौल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर चेकिंग अभियान चलाया गया। रक्सौल से दिल्ली जाने वाली 05273 नंबर की सत्याग्रह एक्सप्रेस में चेकिंग अभियान का नेतृत्व कर रहे जीआरपी के थानाध्यक्ष पंकज कुमार दास ने बताया कि चुनाव को देखते हुये राज्य पुलिस मुख्यालय से जो भी गाइड लाइन प्राप्त हुआ है। उसका अनुपालन कराया जा रहा है। इधरवएसएसबी के साथ डॉग स्कवॉयड की मदद से भी जांच की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TalbBl

कोई टिप्पणी नहीं