कोरोनाकाल में रक्तदान करनेवाले हुए सम्मानित
वैश्विक महामारी कोरोना काल में स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पटना में इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स काउंसिल की बिहार इकाई द्वारा पटना के कंकड़बाग युवराज काॅम्प्लेक्स में समारोह आयोजित किया गया। वहां सीवान ब्लड डोनर क्लब के अध्यक्ष नीलेश वर्मा नील और सदस्यों को अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। समारोह में सीवान ब्लड डोनर क्लब के संस्थापक अध्यक्ष नीलेश वर्मा नील, सतीश शर्मा, राकेश सहाय, अतुल श्रीवास्तव, भारत भूषण पांडेय, रविन्दर कुमार को रक्तवीर कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया है। श्री नील ने बताया कि यह सम्मान सीवान के सभी स्वैच्छिक रक्तदाताओं व ब्लड डोनर क्लब से जुड़े कर्मयोगी कार्यकर्ताओं का सम्मान है। पूरे कोरोना महामारी में पूरी टीम ने सेतु बन कर कार्य किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lgrsYf
कोई टिप्पणी नहीं