एसएसपी से बोली पीड़िता-दहेज प्रताड़ना के आरोपी फौजी पति को गिरफ्तार करें
सुल्तानगंज के बैकटपुर निवासी शिवानी कुमारी मंगलवार को एसएसपी आशीष भारती से मिली और दहेज प्रताड़ना के आरोपी अपने फौजी पति समेत ससुरालवालों की गिरफ्तारी की मांग की। शिवानी ने बताया कि 2019 में ही उसने सुल्तानगंज थाने में उक्त लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस ने जांच के दौरान शिवानी का बयान तक नहीं लिया। 2016 में शिवानी की शादी चंदन से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद ससुरालवाले दहेज में पांच लाख रुपए की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते रहे। उसके साथ मारपीट की जाती है। वह अपने मायके तेतरी में आकर रह रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36KiLBL
कोई टिप्पणी नहीं