सिंहेश्वर में विस चुनाव को लेकर कोषांगों का गठन
विधानसभा चुनाव को लेकर प्रखंड स्तर पर कई कोषांगों का गठन किया गया है। बीडीओ राजकुमार चौधरी ने बताया कि उनके नेतृत्व में कार्मिक कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, नियंत्रण कोषांग, वीडियो सर्विलांस टीम, प्रखंड मुख्य निर्वाचन कोषांग और सीओ आदर्श गौतम के नेतृत्व में वाहन कोषांग, आदर्श आचार संहिता, उड़नदस्ता दल, एसएसटी कोषांग, लॉजिस्टिक कोषांग बनाया गया है। कार्यक्रम पदाधिकारी के नेतृत्व में सामग्री कोषांग, सीडीपीओ के नेतृत्व में स्वीप कोषांग तथा हर कोषांग में नोडल पदाधिकारी के साथ कई कर्मियों को रखा गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cV7cbD
कोई टिप्पणी नहीं