युवती को कार में डालकर पीटा, फिर लाइट पाॅइंट पर फेंक गए
एक प्राइवेट क्लीनिक में बतौर हेल्पर काम करने वाली युवती को उसके जानकार एक युवक ने दोस्त के साथ मिलकर पहले पीटा, फिर कार में डाला और कुछ देरी बाद लाइट पॉइंट पर फेंक दिया। युवती रायपुर खुर्द स्थित एक क्लीनिक में काम करती है। जिस युवक पर आरोप है वह एक प्राइवेट दवा कंपनी के लिए सेल्समैन का काम करता है।
युवती के भाई के मुताबिक मामला शुक्रवार का है। उसकी बहन किसी अन्य कर्मचारी के साथ एक्टिवा पर घर आ रही थी। जब वह सेक्टर 28 स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे तो एक गाड़ी उनके पास आकर रुकी। कार सवार दो युवकों ने बहन के साथ मारपीट की। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3k4YTwY
कोई टिप्पणी नहीं