दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल
स्थानीय थाना क्षेत्र के भिमाईंन पंचायत के चौकीटांड़ गांव निवासी नागेश्वर साव की पत्नी सरिता देवी ने थाने में एक आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में उन्होंने लिखा है कि वह अपने दरवाजे पर बैठी हुई थी कि उसके जमीन पर गांव के ही समसुल मियां, मनेर मियां, आलमगीर अंसारी सभी मिलकर ट्रैक्टर से मिट्टी गिराने लगे और जब इसका विरोध किया तो इन लोगों ने लाठी डंडे से मारपीट करने लगे।
इन लोगों ने मेरे एवं मेरे पतोहू को भी मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के समसुल मियां की पत्नी रुबीना खातून ने अपने आवेदन में गांव के ही नागेश्वर साव एवं इनकी पत्नी सरिता देवी को नामजद अभियुक्त बनाया है।आवेदन में बताया है कि इन लोगों ने लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2I49f1P
कोई टिप्पणी नहीं