Breaking News

प्रशिक्षकों के रहने व खाने की व्यवस्था करने की मांग, चुनाव के लिए लगाए गए प्रशिक्षकों काे परेशानी

विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशिक्षण में लगाए गए मास्टर प्रशिक्षकों को काफी परेशानी हो रही है। उनके रहने व खाने की व्यवस्था नहीं होने से आर्थिक रूप से दिक्कत झेलनी पड़ रही है। इस मसले को लेकर बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला सचिव अमिताभ रंजन ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी से इस पर ध्यान देने की मांग की है।

प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि बीस दिनों से चुनाव में कार्य करने वाले मतदान कर्मियों को चरणवद्ध तरीके से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें 200 से ज्यादा मास्टर प्रशिक्षकों को लगाया गया है। इनमें अधिकांश प्रशिक्षक नियोजित शिक्षक हैं। जो जिले के दूर दराज स्कूलो से आकर जिला मुख्यालय के विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों पर देते हैं। दूर हो जाने के कारण लोगों को लौटने में
परेशनी होती है।

वे शाम को घर नहीं लौट पाते है। जिसके कारण उन्हें शहर के होटल व लॉज में शरण लेना पड़ता है। जिसे उन्हें आर्थिक रूप से नुकसान हो रहा है। जिला प्रशासन से आग्रह करते हुए कहा है कि मास्टर प्रशिक्षकों को तत्काल रहने व खाने की व्यवस्था की जाए। ताकि प्रशिक्षण का कार्य निर्वाध रूप से किया जा सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31gkISz

कोई टिप्पणी नहीं