Breaking News

सोशल डिस्टेंस के साथ दुर्गा पूजा करने का लिया निर्णय

सोमवार की संध्या जुथा लाल संस्कृत महाविद्यालय मझौलिया में दुर्गा पूजा को लेकर पूजा समिति प्रबंधन की बैठक अध्यक्ष चीनी मिल के सीजीएम इनदीप सिंह भाटिया के प्रतिनिधि विजय आनंद की अध्यक्षता में किया गया। उपस्थित सदस्यों के बीच प्रबंधन सचिव अनिल कुमार सिंह ने पिछले वर्ष दुर्गा पूजा मेला के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया उपस्थित सभी सदस्यों ने कोविड-19 को लेकर इस वर्ष दुर्गा पूजा संचालन के बारे में विचार विमर्श किया गया सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कोविड-19 एवं लॉकडाउन के कारण इस वर्ष मूर्ति निर्माण एवं मेला नहीं लगाया जाए सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए कलश स्थापना कर शांतिपूर्ण तरीका से पूजा अर्चना 10 दिनों तक किया जाएगा ।इस बैठक में मैं आचार्य वासन तिवारी मुखिया अनिल कुमार बैठा उप मुखिया प्रतिनिधि आनंद कुमार सरोज वेद पुरिया पंकज वेदपुरिया शांति मोहन नेवटिया उमेश वर्णवाल विनोद संघी बृजेश कुशवाहा जवाहिर शाह संदीप पटेल प्रदीप कुमार सिंह विक्की कुमार सिंह संतोष शर्मा मुन्ना खरवार विक्रमा शाह भोला शाह आदि समिति सदस्य उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jAok9p

कोई टिप्पणी नहीं