सड़क दुर्घटना में संगठन प्रभारी घायल, इलाजरत
शृंगी ऋषि सेवा मिशन के संगठन प्रभारी सागर मल्होत्रा एक बच्चे को बचाने में घायल हो गए। उनका इलाज मेडिकल काॅलेज में चल रहा है। बताया गया कि सागर मल्होत्रा रामपट्टी से सिंहेश्वर आ रहे थे। इसी क्रम में मवेशी हाट के पास बाढ़ आश्रय स्थल में बनी झुग्गी से अचानक एक बालक सड़क पार करने के लिए दौड़ गया। जिसको बचाने में खुद दुर्घटना का शिकार हो गए। जानकारी मिलते ही शृंगी ऋषि सेवा मिशन के सदस्यों ने उन्हें उठाकर सीएचसी सिंहेश्वर ले गए, जहां चिकित्सक के ड्यूटी पर नहीं रहने के कारण इलाज के लिए मेडिकल काॅलेज ले जाया गया। इस अवसर पर विश्वंभर स्वर्णकार, शृंगी ऋषि सेवा मिशन के सत्यम कुमार, अनुज सिंह व अभिषेक साह सहित अन्य भी मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3l8RzR4
कोई टिप्पणी नहीं