Breaking News

मतदान केंद्रों की निगरानी के लिए मोटरसाइकिल दस्ता भी होगा तैयार

डीएम कुमार रवि ने सोमवार को चुनाव की तैयारी की समीक्षा बैठक की। इस दौरान सभी निर्वाची पदाधिकारियों को माइक्रो ऑब्जर्वर और वीडियोग्राफर को मतदान केंद्रवार प्लान उपलब्ध कराने, केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के आवासन स्थल पर साफ-सफाई व अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने, अर्धसैनिक बलों और जिला पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति संबंधी डिप्लॉयमेंट प्लान तैयार करने का निर्देश दिया।

उन्होंने शांतिपूर्ण मतदान के लिए मोटरसाइकिल दस्ता भी तैयार रखने, डिस्पैच सेंटर पर समुचित व्यवस्था रखने, कर्मियों को कार्य के बारे में अच्छे तरीके से ब्रीफिंग करने का निर्देश दिया। स्वीप कोषांग को आदर्श मतदान केंद्र सुसज्जित करने का निर्देश दिया। नियंत्रण कक्ष को सक्रिय बनाने, पालीवार कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर विधानसभावार डाटा प्राप्त करने को कहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Tab1Rq

कोई टिप्पणी नहीं