Breaking News

अकबरनगर में एनएच पर गड्‌ढों में फंसे दो ओवरलोड ट्रक, 4 घंटे तक नाथनगर से सुल्तानगंज तक जाम में फंसे रहे हजारों वाहन

एनएच-80 पर अकबरनगर थाना क्षेत्र के इंग्लिश चिचरौन के पास शुक्रवार की रात करीब दो बजे रोड पर बने गड्‌ढों में दो ओवरलोड ट्रक फंस गए। एनएच पर 4 घंटे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। नाथनगर से सुल्तानगंज तक 15 किलोमीटर तक हजारों वाहन जाम में फंसे रहे।

इस कारण जहां एक ओर लोगों को काफी परेशानी हुई वहीं प्रेस की गाड़ियों फंसने से समय पर पाठकों को अखबार नहीं मिल सका। देखते देखते सड़क के दोनों किनारे वाहनों की लंबी कतार लग गई। सुबह 6 बजे ग्रामीणों के सहयोग से ट्रक को गड्ढे से निकाला गया। जिसके धीरे-धीरे आवागमन चालू हुआ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Two overload trucks stuck in pits on NH in Akbarnagar, thousands of vehicles stuck in traffic jam from Natnagar to Sultanganj for 4 hours


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30NdllJ

कोई टिप्पणी नहीं