डिहठी गांव में झाड़ी में रोती मिली 4 दिन की बच्ची, दत्तक ग्रहण संस्थान ने अपनाया
सहियारा थाना क्षेत्र के डिहठी गांव स्थित झाड़ी से ग्रामीणों ने चार दिन की एक बच्ची काे बरामद किया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस काे दी। सूचना पर पहुंची सहियारा पुलिस ने बच्ची को उठाकर इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया। यहां बच्ची का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बच्ची की स्थिति समान्य बताई गई है।
स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद बच्ची को चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया गया। थानाध्यक्ष शशि भूषण सिंह ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों के दिशा-निर्देश के आलोक में उक्त बच्ची को चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया गया है। इसके बाद दत्तक ग्रहण संस्थान में इस बच्ची का लालन-पालन किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SI8MEK
कोई टिप्पणी नहीं