रामनगर टाउन क्लब काे सिठ्ठी क्लब की टीम ने 3-2 से किया पराजित, बेस्ट ऑफ द सीरीज देने की घोषणा हुई
रामनगर संस्कृत उच्च विद्यालय के परिसर में रामनगर टाउन क्लब के सौजन्य से वालीबाॅल टूर्नामेंट के तीसरे दिन रामनगर टाउन क्लब व सिठ्ठी वालीबाॅल टीम के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। मुख्य अतिथि समाजसेवी ध्रुव प्रसाद गुप्ता व विजय गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया। दोनों टीमों के बीच बेस्ट ऑफ फाइव मैच में लगातार सिठ्ठी वालीबाॅल टीम के खिलाडिय़ों ने 25-25 प्वाइंट बनाकर लगातार दो पारी जीत कर रामनगर टीम पर हावी हो चला लेकिन रामनगर के खिलाड़ियों ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए लगातार दो बार जीत कर बराबरी कर लिया। पांचवें राउंड के मैच में सिठ्ठी टीम ने रामनगर टीम को ग्यारह प्वाइंट पर पराजित कर जीत हासिल कर लिया। रेफरी की भूमिका में बॉक्सर के सुभाष सिंह व रामनगर वकार शहनवाज रहे। युवा समाजसेवी मनोज अग्रवाल ने इस मैच में बेस्ट ऑफ सीरीज खिलाड़ियों को देने के लिए घोषणा कर दी है।
आयोजनकर्ता समृद्धि इंटरप्राइजेज के तरफ से खिलाड़ियों को पैन्ट जर्सी तथा सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए दर्शकों के लिए बैठने की व्यवस्था की गई थी। इस मौके पर युवा समाजसेवी बीनू उपाध्याय, विजय गुप्ता, मनोज गुप्ता, वरीय रेफरी नरसिंह यादव (खेल गुरू) रंजन शर्मा ,रीतेश गुप्ता, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता, मंजय निराला, हरिद्वार प्रसाद, आनन्द सिंह, सुनील पटेल, लक्ष्मण प्रसाद, युवा समाजसेवी निलेश कुमार गुप्ता, प्रमोद गुप्ता समेत अन्य आयोजनकर्ता समेत स्थानीय प्रबुद्धजन व बड़ी संख्या दर्शकों की भीड़ रही। रामनगर टाउन क्लब के कप्तान विनय कुमार श्रीवास्तव, खिलाड़ी समीर कुमार, शमीम अहमद, निधिकांत त्रिपाठी, रितेश गुप्ता, सुनील सोनी, नीतीश कुमार,राहुल कुमार, मंजय निराला, कोच आनंद सिंह, मैनेजर रिंकू श्रीवास्तव रहे। सिठ्ठी के कैप्टन नंदकिशोर कुमार, नीतीश कुमार, लोकेश कुमार, जागेश्वर कुमार, सुनील कुमार, रंजन कुमार, गुड्डू कुमार खिलाड़ी शामिल रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36A7V0X
कोई टिप्पणी नहीं