Breaking News

1985 के बाद दूसरी बार 2015 में चुने गए 10 फीसदी मुस्लिम विधायक, सर्वाधिक राजद से

पिछले चुनाव में 23 मुसलमान विधायक जीते। 2000 के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मुस्लिम विधायक चुने गए। साल 2000 के चुनाव में 29 मुसलमान विधायक बने थे। 2015 में चुने गए मुस्लिम विधायकों की संख्या 1952 के चुनाव के बराबर है। लेकिन तब बिहार एक था।

झारखंड बनने के बाद सबसे ज्यादा मुस्लिम विधायक 16वीं विधानसभा में पहुंचे। 1952 से अब तक केवल दूसरी बार हुआ है जब विधानसभा में करीब 10 फीसदी विधायक मुस्लिम थे। 1985 में 325 में 34 मुस्लिम विधायक थे, जबकि 2015 में 243 में से 24 विधायक बने।

24 में से 11 मुसलमान विधायक राजद से

24 में से 11 मुसलमान विधायक लालू प्रसाद की पार्टी आरजेडी के हैं। बाकी 11 महागठबंधन में शामिल अन्य दलों के थे। भाजपा के 53 जीतने वालों में 1 भी मुस्लिम नहीं था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
{अन्य में भाकपा (माले) के महबूब आलम (बलरामपुर) से जीते हैं। इस पार्टी ने कुल तीन सीटें जीती थीं। राज्य में मुसलमानों की आबादी 16.87% (पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में 30% से अधिक मुस्लिम आबादी)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EYynGd

कोई टिप्पणी नहीं