महनार के आदित्य नीट की परीक्षा में देश में 1374वां स्थान प्राप्त किया
महनार प्रखंड के अलीपुर हट्टा पंचायत के चकेशो गांव निवासी युवक आदित्य कृष्ण ने नीट परीक्षा में पूरे देश में 1374वां स्थान लाकर अपने परिजनों के साथ-साथ अपने गांव और अपने जिला का मान को बढ़ाया है। महनार प्रखंड के अलीपुर हट्टा पंचायत के वार्ड संख्या 3 चकेशो गांव निवासी सत्येंद्र सिंह के पुत्र आदित्य कृष्ण ने नीट परीक्षा में पूरे देश मे 1374वां स्थान प्राप्त किया है। आदित्य कृष्ण को 720 अंकों में 669 अंक प्राप्त हुए हैं। आदित्य की इस सफलता पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2H5i4bM
कोई टिप्पणी नहीं