Breaking News

10 लीटर चुलाई शराब के साथ तस्कर धराया

अहियापुर थाने की पुलिस ने शनिवार की देर शाम सहवाजपुर गांव के पास एनएच-77 से एक तस्कर को देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। वह थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी राघवेंद्र कुमार था। उसके पास से बरामद गैलन में करीब दस लीटर चुलाई शराब थी। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया, तस्कर चुलाई शराब की डिलीवरी देने जा रहा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31ddwXJ

कोई टिप्पणी नहीं