एसडीओ, डीएसपी और थानेदार मास्क उपयाेग की करेंगे जांच, व्हाट्सएप पर भेजेंगे फोटो
काेराेना से बचाव के लिए मास्क के उपयाेग काे अनिवार्य करने के लिए डीएम ने इस बार नया तरीका निकाला है। उन्हाेंने थानेदाराें के साथ एसडीओ और डीएसपी काे जांच का जिम्मा दिया है कि लाेग मास्क का उपयाेग कर रहे हैं या नहीं। एसडीओ व डीएसपी हर दिन ऐसी 20 और थानेदार अपने क्षेत्र में 50 जांच करेंगे।
डीएम ने जांच का फाेटाे व्हाट्सअप पर देने काे भी कहा है। एसएसपी व नवगछिया की एसपी से कहा गया है कि वे मास्क जांच के लिए सभी थानेदार काे निर्देश दें तथा थानेदाराें से इसकी हर दिन की रिपाेर्ट लेकर उपलब्ध कराएं। यह अभियान 14 सितंबर तक चलेगा। वाहनाें पर सवारी और ड्राइवर के मास्क नहीं पहनने पर वाहन जब्त कर लिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FeEgPP
कोई टिप्पणी नहीं