Breaking News

मेडिकल काॅलेज के लिए मुख्य सचिव को भेजा पत्र

अनुग्रहनगर स्थित राजेन्द्र कुष्ठाश्रम के कर्मचारियों ने रविवार को बिहार सरकार के मुख्य सचिव, स्वास्थ्य सचिव तथा जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कुष्ठ आश्रम की जमीन पर मेडिकल काॅलेज बनाने की मांग की। कहा गया है कि 2007 से ही कुष्ठाश्रम की जमीन पर मेडिकल काॅलेज बनाने की मांग होती रही है। इसका निरीक्षण पूर्व के जिलाधिकारी द्वारा कर सरकार को प्रतिवेदन भी भेजा गया था। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सभाओं में इसकी घोषणा भी की थी। बावजूद कृषि वाली भूमि पर कॉलेज बनाने की घोषणा की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mAW9ZH

कोई टिप्पणी नहीं