Breaking News

सभी लोगों को पीएम आवास दिलाने की अनुशंसा के बाद चौथे दिन अनशन खत्म

आमरॉके चौथे दिन गुरुवार की दोपहर डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने जिला मुखिया संघ के डेलिगेशन से वार्ता की। संघ द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित सभी लोगों के नाम की अनुशंसा करने की मांग डीएम से की गई। डीएम द्वारा मांग के अनुरूप अनुशंसा करने की घोषणा के बाद मुखिया संघ ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया। इससे पहले सुबह में लगातार चौथे दिन जिला मुखिया संघ का अनशन कार्यक्रम कलेक्ट्रेट पर शुरू हुआ।

बुलाए जाने के बाद मुखिया संघ के अध्यक्ष इंद्र भूषण सिंह अशोक ने डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह व डीडीसी सुनील कुमार झा को पूरे मामले की जानकारी दी। बताया कि सर्वेक्षण के साथ पोर्टल पर नाम अपडेट नहीं होने से जिले के एक लाख गरीब प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित रह जाएंगे। उन्होंने डीएम से सभी गरीबों का नाम योजना में शामिल किए जाने के लिए अनुशंसा करने का आग्रह किया। इस पर डीएम ने अपनी ओर से केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय को अनुशंसा भेजने का आश्वासन दिया। जिसके बाद अनशन को स्थगित कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33gFCRT

कोई टिप्पणी नहीं