Breaking News

आश्वासन के बाद आदित्य के परिजनों ने खत्म किया अनशन

मिरहाता गांव के बालकेश्वर साह के भतीजे आदित्य के अपहरण के लगभग 19 माह बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने के कारण शुक्रवार से न्याय की मांग करते हुए परिजन आमरण अनशन पर भगवानपुर महाविद्यालय परिसर में बैठे थे। इसकी सूचना स्थानीय विधायक हेमनारायण साह को मिली तो वह अनशन स्थल पर पहुंच कर मोबाइल से डीएसपी पुलस्त कुमार से आदित्य के न्याय के लिए बात की। उन्होंने डीएसपी से अपहृत आदित्य के परिजनों से मोबाइल से बात कराई। इसपर डीएसपी ने आश्वासन दिया कि तीन माह के अंदर इस घटना का उद्भेदन करा लूंगा। उनके आश्वासन के बाद विधायक ने अनशनकारियों को फ्रूटी पिलाकर अनशन खत्म कराया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cztXSj

कोई टिप्पणी नहीं