शहादत दिवस पर याद किए गए शहीद जगदेव प्रसाद, दी श्रद्धांजलि
शहर के आईआईसिटी कम्युटर में शहीद जगदेव प्रसाद को उनके शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि दी गयी। संस्था के निदेशक अरुण कुमार ने कहा कि शहीद जगदेव प्रसाद एक ऐसे महान पुरुष थे, जिन्होंने बहुत ही कम समय मे समाज के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था। छात्र नेता शशि कुशवाहा ने कहा कि शहीद जगदेव प्रसाद हिम्मत व दिलेरी की मिसाल थे। वे बेजुबानों के जुबान व शोषितों,मजदूरों व किसानों के मसीहा थे। अपने जंग जुनून व कुर्बानी की बदौलत वे भारतीय राजनीति में शोषितों के प्रेरणास्रोत के रूप में जाने जाते हैं। डी के कुशवाहा व राजन पटेल ने कहा कि आज समाज को शहीद जगदेव प्रसाद के बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है। मौके पर अशोक कुमार, धर्मजीत सिंह कुशवाहा, एम के सैनी, मंजेश पटेल, छोटा बाबू, प्रेमशंकर कुमार, राजीव कुमार, राजन कुमार आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lW2EpA
कोई टिप्पणी नहीं