लखनदेई नदी में पैर फिसलने से बच्ची व वृद्ध डूबे, दोनों की मौत
थाना क्षेत्र के महिसार गांव के आदर्श मध्य विद्यालय के नजदीक लखनदेई नदी में डूब जाने से एक वृद्ध व एक बच्ची की मौत हो गई है। मृत वृद्ध की पहचान 65 वर्षीय कैलाश राम के रूप में की गई है। जबकि मृत बच्ची की पहचान परसौनी थाना क्षेत्र के कठोर गांव निवासी बिंदेश्वर राम की 7 वर्षीया पुत्री विक्की कुमारी के रूप में की गई है। बच्ची कैलाश राम की बहू की बहन थी। वह अपनी बहन के यहां रह रही थी।
बुधवार की देर शाम वृद्ध व बच्ची अपने घर से चौर में से बकरी लाने गये थे। इसी बीच नदी में पैर फिसल जाने से डूबकर दोनों की मौत हो गई। देर रात परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन की गई। गुरुवार को ग्रामीणों ने दोनों के शव को नदी में देखा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lOeYIv
कोई टिप्पणी नहीं