Breaking News

बहला-फुसलाकर महिला का अपहरण, एफआईआर

नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला से बहला-फुसलाकर एक महिला का अपहरण कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर अपहर्ता महिला के पति ने थाने में आवेदन देकर एक प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसमें चोरौत थाना क्षेत्र के सकरम गांव निवासी सोनू राय, चन्द्रेश्वर राय, मीना देवी, राजीव कुमार एवं संजीव कुमार राय का आरोपित किया गया है।

दर्ज प्राथमिकी में बताया कि आरोपी सोनू कुमार अपने परिवार के साथ उसके मोहल्ला में किराया लेकर रहता है। वह शहर के एक दुकान में कार्य करता है। जिसको लेकर वह प्रतिदिन दुकान पर कार्य करने के लिए जाता है। इसी बीच आरोपी सोनू कुमार उसके घर में घुसकर उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर बातचीत करता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Z47c3w

कोई टिप्पणी नहीं