बैंक मैनेजर अजन्त चौधरी हत्याकांड की हो उच्चस्तरीय जांच : पप्पू यादव
भागलपुर जिले के झंडापुर ओपी क्षेत्र में शनिवार की रात को अपराधियों की गोली से मृतक एसबीआई बैंक मैनेजर अजन्त कुमार चौधरी के रामनगर महेश स्थित पैतृक आवास पर जाप सुप्रीमो पूर्व सांसद पप्पू यादव ने परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। उन्होंने बिहार सरकार से मांग की कि इस हत्याकांड की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कराकर दोषी को हर हाल में स्पीडी ट्रायल करवा कर सजा दिलाई जाए।
उन्होंने मृतक के पिता व व्यवहार न्यायालय मधेपुरा के लोक अभियोजक इंद्रकांत चौधरी से कहा कि किसी भी तरह की जरूरत पड़ने पर उन्हें याद करें। मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता जवाहर झा, जाप के प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सिंह यादव, काग्रेस जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह यादव, प्रमुख प्रतिनिधि पिंटू यादव, मुकेश यादव, अशोक झा, शैलेन्द्र कुमार, कौशल किशोर चौधरी आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3h8Sw9p
कोई टिप्पणी नहीं