Breaking News

काराेबारी की जमीन पर कब्जा करने आए थे बाउंसर, कदमकुआं की लंगर टोली की घटना, समर्थन में प्रदर्शन

कदमकुआं थाना इलाके के लंगर टाेली में रहने वाले जूता-चप्पल के काराेबारी सराेज कुमार का जमीन कब्जा करने के लिए बाउंसर आए थे। करीब दाे दर्जन की तादाद में बाउंसराें के आने का काेराेबारी व उनके समर्थकाें ने विराेध कर दिया। इस दाैररन बाउंसराें ने मारपीट की और कई बाइक में ताेड़फाेड़ भी की।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कदमकुआं थाने की पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए बाउंसरों को भगा दिया। घटना को लेकर करीब 3 घंटे तक दोनों पक्षों में गहमागहमी बनी रही। इस मामले में कारोबारी की ओर से कदमकुआं थाने में आरोपितों के खिलाफ लिखित शिकायत की गई है।

सरोज कुमार का दावा है कि वीरपुर लंगर टोली के पास उनकी जमीन है। एक माह पहले आराेपिताें ने 5 फीट जमीन कब्जा कर लिया। बाउंसरों ने उनके चहारदीवारी को गिरा दिया था। इस मामले में आरोपितों के खिलाफ कदमकुआं थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है थी पर पुलिस ने कुछ नहीं किया।

इस वजह से बुधवार को एक बार फिर आराेपिताें के इशारे पर करीब 20 से 25 बाउंसर हॉकी-डंडे लेकर आ गए और 5फीट जमीन पर फिर से कब्जा करने की कोशिश की जाने लगी। कदमकुआं थानेदार निशिकांत निशि ने बताया कि दो पक्षों में भूखंड को लेकर विवाद पहले से चल रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कारोबारी सरोज कुमार के समर्थन में प्रदर्शन करते स्थानीय लोग।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ic6VSU

कोई टिप्पणी नहीं