Breaking News

कोरोना का इलाज कराने आया विचाराधीन कैदी हुआ फरार

जेल में बंद विचाराधीन कैदी को गुरुवार को कोरोना का इलाज कराने महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल में लाया गया था। इलाज के दौरान ही वह शनिवार की शाम मौका पाकर फरार हो गया। इस बात की भनक लगते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। फरार कैदी की पहचान रंजन यादव के रूप में हुई है। इस संबंध में अनुमंडलीय अस्पताल के प्रबंधक देवेन्द्र कुमार बधेल ने बताया कि रघुनाथपुर प्रखंड के बंगरा गांव का रंजन को कोरोना पॉजिटिव होने पर 24 सितंबर को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। वह वार्ड से 26 सितंबर को मौका देख फरार हो गया। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। अस्पताल प्रबंधक ने इसकी सूचना एसडीएम डाॅ. रामबाबू कुमार, सिविल सर्जन सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों को दे दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30eDJVg

कोई टिप्पणी नहीं