प्रताड़ित करनेवालों को पकड़ने की गुहार
महना के रामेश्वर प्रसाद की पुत्री नेहा कुमारी ने शुक्रवार को एसपी से मिलकर दहेज उत्पीड़न के मामले में आरोपियों काे गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है। उसने आवेदन में बताया है कि उसकी शादी धर्मराज गांव के ओमनाथ प्रसाद के पुत्र पंकज कुमार से छह मई 2018 को हुई थी। दहेज में बुलेट बाइक व दो लाख रुपए के लिए परिजन लगातार प्रताड़ित करते थे। पंचायत में भी काेई फैसला नहीं हो सका। इससे थक हार कर भगवानपुर हाट थाने में मारपीट व दहेज के लिए प्रताड़ित करने का का मामला 21/20 में दर्ज कराया है। इसमें पति, ससुर, सास व ननद को आरोपित किया गया है। इतने दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने किसी को नहीं पकड़ा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HFuKpL
कोई टिप्पणी नहीं