Breaking News

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर आंगनबाड़ी सेविका

मांगों के पूर्ति हेतु आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं का पूर्व से जारी सांकेतिक हड़ताल अब अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल गया है। उक्त आशय का पत्र प्रखंड अध्यक्षा द्वारा बाल विकास परियोजना पदाधिकारी बिहारीगंज को सौंपा गया है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रखंड अध्यक्ष गीता कुमारी ने बताया कि बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा पत्र प्राप्त होने के बाद सभी कर्मी सोमवार से ही 17 सूत्री मांगों की पूर्ति हेतु अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। सरकार जब तक उनकी मांगों को नहीं मान लेती, तब तक वह सभी हड़ताल पर रहेंगी। जिसकी विधिवत सूचना सीडीपीओ को दे दी गई है। अब कोई भी आंगनबाड़ी केंद्र संचालित नहीं होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/327pt1N

कोई टिप्पणी नहीं