तोमर बिहार के पंचायत प्रतिनिधियों और किसानों से आज रूबरू होंगे
केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मंगलवार को वर्चुअल कांफ्रेंस के माध्यम से बिहार के किसानों, बुद्धिजीवियों, पंचायत प्रतिनिधियों से रूबरू होंगे। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा कि केन्द्रीय कृषि मंत्री कृषि बिल समेत किसानों से जुड़े तमाम मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे। केन्द्र द्वारा किसानों के कल्याण और उनकी आमदनी बढ़ाने के लिए किये गये उपायों पर भी विस्तार से चर्चा होगी। वे कृषि बिल पर विपक्ष द्वारा फैलाये जा रहे भ्रम का भी जवाब देंगे।
तोमर खुद किसान परिवार से हैं और वे किसानों की समस्याओं को अच्छी तरह समझते हैं। उनके संबोधन को लेकर बिहार के किसानों व भाजपा के कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह है। बिहार में रहने वाले किसानों, पंचायत प्रतिनिधियों व अन्य कार्यकर्ताओं को वर्चुअल कांफ्रेंस का आमन्त्रण भेजा जा चुका है। इसके अलावा इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी किया जाएगा, जिससे आम जनता भी इस कार्यक्रम से जुड़ सकेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/345R834
कोई टिप्पणी नहीं