Breaking News

जीबी नगर में विवाहिता को मायके ले जा रहे पति ने उसे नहर में धकेला, गंभीर

जीबी नगर थाना क्षेत्र के फखरुद्दीनपुर नहर में पति ने अपनी पत्नी को धक्का दे दिया। पीड़ित महिला ने जीबी नगर थाने में पति व ससुरालियों के विरुद्ध आवेदन दिया है। बड़हरिया के रानीपुर गांव निवासी रामसवार राम की पुत्री नीरू देवी की शादी जीबी नगर थाना के भेलपुर गांव के उमेश राम के पुत्र चंदन राम के साथ 2019 में हुई थी। शादी के एक साल बाद ही ससुराल के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। शादी में ढाई लाख नगद सहित गहने और कपडे सहित एक बाइक भी दिए गए थे। मंगलवार को महिला का पति उसे अपनी ससुराल से मायके बड़हरिया के रानीपुर में पहुंचाने के लिए लेकर जा रहा था इसी दौरान उसने फखरुद्दीनपुर में नहर में उसे धक्का दे दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FF9pf2

कोई टिप्पणी नहीं