कुचायकोट में पुलिस को देख शराब तस्कर ने चेकपोस्ट की बैरियर तोड़ी, पीछा करने में तीन जवान जख्मी
चेकपोस्ट पर शराब तस्करी की सूचना पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने स्कॉर्पियो को रोकने की कोशिश की। इस दौरान तस्करों ने चेकपोस्ट का बैरियर स्कॉर्पियो से टक्कर मारकर तोड़ दिया और भाग निकले। जिसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने पीछा करना शुरू किया लगभग 10 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद सीवान के शराब तस्कर अरमान अली को गिरफ्तार कर लिया गया।
जबकि उसका दूसरा साथी विकास कुमार भागने में सफल रहा। शराब की खेप यूपी के कुशीनगर जिले के हाटा से सीवान भेजी जा रही थी। शराब तस्कर की निशानदेही पर धंधे में शामिल तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
ग्रामीण को मारी टक्कर तो आक्रोशित लोगों ने किया पथराव
चेक पोस्ट का बैरियर तोड़कर भागने के क्रम में शराब तस्करों ने सड़क किनारे खड़े बसडिला निवासी सलाउद्दीन मिया को रौंद डाला।जिसमें वो गंभीर रूप से जख्मी हो गए।इस घटना के बाद लोग आक्रोशित हो उठे और वाहन पर पथराव करने लगे अपने को चारों तरफ से फंसता देख वाहन खड़ी कर दोनों भागने लगे।जिसके बाद एक तस्कर को ग्रामीणों ने पकड़कर पिटाई कर दी। किसी तरह भीड़ से छुड़ा कर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
इन जवानों को आईं चोटें
ग्रामीणों की पिटाई से शराब तस्कर को बचाने में उत्पाद विभाग के जवान धीरेंद्र कुमार,जवान सलाउद्दीन समेत तीन लोग जख्मी हो गए ।जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली की शराब की खेप यूपी से बिहार लाई जा रही है।
सूचना मिलने के साथ ही जांच शुरू की इस दौरान एंटी करप्शन ब्यूरो का स्टिकर लगाकर आ रही स्कॉर्पियो को रोकने का प्रयास किया गया तो वह चेक पोस्ट का बेरियर तोड़ते हुए फरार हो गई। जिसे बाद में नगर थाना क्षेत्र के बसडिला में पकड़ लिया गया।वाहन की जांच की गई तो 35 कार्टून शराब बरामद हुई। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि सभी जवान और शराब तस्कर खतरे से बाहर है।इलाज के बाद तस्कर पर उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया जाएगा।वहीं उसके फरार साथी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Dimkm6
कोई टिप्पणी नहीं