आंगनबाड़ी सेविकाओं की जारी रहेगी हड़ताल
बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के राज्यस्तरीय निर्णय पर प्रखंड क्षेत्र की सभी सेविका व सहायिकाओं का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा। इसको लेकर बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की प्रखंड अध्यक्ष पम्मी ने प्रखंड क्षेत्र के सभी सेविकाओं को हड़ताल जारी रखने के लिए निर्देशित किया है। वहीं प्रखंड अध्यक्ष पम्मी ने कहा कि पटना में संघ के पदाधिकारियों की बैठक के बाद लौटने के क्रम में सड़क दुर्घटना हो गई। जिसमें मधुबनी की सेविका व सेविका पति की मौत हो गई है व अन्य अभी भी इलाजरत हैं। सेविका के मौत पर संघ गहरी संवेदना व्यक्त कर रहा है। उल्लेखनीय है कि अपने 17 सूत्री मांगों के समर्थन में 6 सितंबर के बाद से सेविकाएं अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। वहीं इससे पहले 31 अगस्त से 6 सितंबर तक सांकेतिक हड़ताल किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FEH6h5
कोई टिप्पणी नहीं