Breaking News

भवनपुरा में कोसी का कटाव जारी पहुंच पथ पर मंडरा रहा है खतरा

भवनपुरा के पास कोसी नदी का भीषण कटाव जारी है। कटाव होने से कोसी नदी पर बने पुल के पहुंच पथ पर कटाव का खतरा मंडराने लगा है। कटाव की सूचना मिलने पर खरीक दक्षिणी के जिलापरिषद सदस्य सह भाजाप महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कुमकुम देवी ने कटाव स्थल पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कटाव धीरे-धीरे गांव की ओर बढ़ रहा है। भवनपुरा गांव को जोड़ने वाली करोड़ो की लागत से बने पुल के पहुंच पथ पर कटाव का खतरा मंडराने लगा है।

उन्होंने कहा कि उक्त स्थल पर तत्काल कटाव निरोधी कार्य किए जाने की आवश्यकता है। मौके पर उन्होंने जल संसाधन विभाग के अभियंता से फोन कर कटाव की स्थिति से अवगत करवाते हुए वहां पर तत्काल कार्य शुरू कराए जाने का अनुरोध किया। इस दौरान भाजपा नेता गगन चौधरी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोसी नदी के कटाव का निरीक्षण करतीं जिप सदस्य कुमकुम देवी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32OYh73

कोई टिप्पणी नहीं