सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कार्यकर्ता प्रतिबद्ध
राष्ट्रीय जनता दल अति पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गरीब-मजदूर व युवा विरोधी सूबे की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए दृढ़ संकल्पित है। अब जनता जुमलेबाज सरकार के झांसे में आने वाली नहीं। हम युवा व गरीब-मजदूर की सरकार तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बनाने को चुनाव के इंतजार में है। यह बातें पिपरा विधानसभा के मेहसी प्रखंड में आयोजित कमेटी विस्तार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजद अतिपिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शिवलाल सहनी ने कहीं।
इस दौरान अजीत तुरहा को विधानसभा प्रभारी, हिमांचल राज मीडिया प्रभारी के अलावा राजू साह, सोहन सहनी, शिवजी प्रसाद, संजय साह, राम एकबाल सहनी, केदार साह, विनोद प्रजापति, रणवीर कुमार, भोला सहनी सहित आदि को प्रखंड पदाधिकारी मनोनीत किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32ZQeEz
कोई टिप्पणी नहीं