Breaking News

ट्रक और बाइक की टक्कर में तीन घायल

प्रखंड अंतर्गत बिहारीगंज मुख्य मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास ट्रक और बाइक की टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम करीब सात बजे एसएच- 91 पर एक अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से मुरलीगंज स्थित पंचगछिया वार्ड संख्या-14 निवासी दिलखुश कुमार, अमित कुमार और बलवंत कुमार बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक सड़क किनारे खड़ी कर तीनों युवक आपस में बात कर रहे थे, तभी अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सहित तीनों युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। तीनों युवक मजदूरी कर घर लौट रहे थे। थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक मौके से फरार था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35QKyjb

कोई टिप्पणी नहीं