Breaking News

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का बजरंग दल ने फूंका पुतला

सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति के कार्यालय के आगे नारियों के सम्मान में बजरंग दल द्वारा मशाल जुलूस निकाला गया। जिसमें महाराष्ट्र सरकार के विरोध में और नारियों के सम्मान में अपनी आवाज बुलंद की। सुशांत सिंह की आत्महत्या को हत्या कहने का साहस करने और नशे के कारोबार में लिप्त बडी हस्तियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाली कंगना रनौत को महाराष्ट्र सरकार के द्वारा बदला लेने की नीयत से उसके कार्यालय को तोड़ने के विरोध में सीएम उद्धव ठाकरे और संजय रावत का पुतला फूंका। बजरंग दल के संयोजक सूरज चौहान ने कहा कि सीएम उद्धव ठाकरे ने अपने पिता की विरासत को धूमिल कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ijXOQZ

कोई टिप्पणी नहीं