Breaking News

चोरी की बाइक के साथ तीन को पुलिस ने पकड़ा

स्थानीय मनरेगा कार्यालय परिसर से चोरी हुई बाइक को पुलिस ने एक सप्ताह में थाना क्षेत्र के बरदही नहर चौक स्थित बाइक मिस्त्री के दुकान से बरामद किया है। मामले में बाइक चोर समेत मिस्त्री व बाइक खरीददार को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर निवासी 18 वर्षीय मनीष कुमार तथा बरदही गांव निवासी बाइक मिस्त्री गोविंद साह व चोरी की बाइक खरीदने वाला बरदही निवासी विजय पासवान को गिरफ्तार किया गया है।

बरामद बाइक बैरिया थाना क्षेत्र के मोतीपुर निवासी रवीन्द्र कुमार यादव की है। जो सिकटा मनरेगा कार्यालय में कंम्प्यूटर ऑपरेटर हैं। जो 1 सितम्बर को अपने गांव के नीतीश कुमार की बाइक मांग कर ड्यूटी पर सिकटा आए थे। किंतु शाम में ही बाइक कार्यालय परिसर से चोरी हो गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RbV8sA

कोई टिप्पणी नहीं