दरौली में हथियार के साथ बदमाश पकड़ाया
दरौली निबंधन कार्यालय के पास पुलिस ने एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आराेपी दरौली निवासी बबलू गोड़ है। पुलिस ने उसके पास से पिस्टल बरामद की है। थानाघ्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि शनिवार की शाम सूचना मिली कि दरौली निबंधन कार्यालय के पास युवक हथियार के साथ घूम रहा है। पुलिस काे देखते ही युवक भागने लगा। उसे दाैड़ाकर पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2S3x0Jb
कोई टिप्पणी नहीं