Breaking News

86 दिव्यांगाें काे मिली ट्राईसाइकिल, मतदान करने की दिलाई गई शपथ

रेडक्रास साेसाइटी की जिला शाखा के दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में शुक्रवार काे 86 दिव्यांगाें काे ट्राईसाइकिल दी गयी। साइकिल पाकर दिव्यांगाे के चेहरे खिल उठे। एसडीओ आशीष नारायण, अपर एसडीओ सह सहायक निदेशक जिला दिव्यांग सशक्तिकरण काेषांग अन्नू कुमारी, डीपीआरओ आलाेक कुमार, रेडक्रास के संयुक्त सचिव प्रकाशचंद्र गुप्ता, रेडक्रास साेसाइटी के आपदा प्रभारी मनाेज कुमार पांडेय, भाजपा महिला माेर्चा की अध्यक्ष श्वेता सिंह ने ट्राईसाइकिल का वितरण किया।

दिव्यांगाें काे वैशाखी भी दी गई। दिव्यांग वाेटराें काे जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता रैली भी निकाली गयी। विधानसभा इलेक्शन में 100 फीसद वाेटिंग की शपथ दिलाई गई। पहले मतदान-फिर जलपान, हम मतदान करेंगे-आसपास के लाेगाें काे भी वाेटिंग के लिए जागरूक करेंगे आदि का संकल्प दिव्यांगाें ने लिया। अन्नू कुमारी, प्रकाशचंद्र गुप्ता व प्रवीण कुमार झा ने जागरूकता वैन काे हरी रवाना किया। माैके पर मास्टर ट्रेनर संगीता कुमारी, रवि कुमार, कुंदन कुमार, विक्रम कुमार व स्काउट गाइड के छात्र उपस्थिति थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hljXNy

कोई टिप्पणी नहीं