Breaking News

बीएमपी जवान समेत जिले में 73 लाेगाें काे काेराेना, शहरी क्षेत्र में 6 मरीज मिले, 2 को काेविड सेंटर से छुट्टी

जिले में मंगलवार काे काेराेना के 73 मरीज मिले। सदर अस्पताल परिसर में रहने वाले बीएमपी जवान समेत शहरी क्षेत्र में छह संक्रमित मिले हैं। तिलकामांझी के 2, दीपनगर, गाेशाला राेड व मिरजान मेंे एक-एक युवक और काेयला घाट में एक बच्ची पॉजिटिव पाई गई।

इस बीच राहत की बात यह है कि 84 मरीज स्वस्थ भी हुए। इनमें दो कोविड केयर सेंटर के थे, जबकि 82 होम आइसोलेशन में थे। कोविड केयर से सदर अस्पताल परिसर में रहने वाले गाेरखा जवान राहुल गरूंग और रवि प्रधान को 7 दिनाें की दवा देकर घर भेजा।

मायागंज में खगड़िया की महिला की कोरोना से मौत

इधर, मायागंज में मंगलवार काे काेराेना से खगड़िया की जिस 32 साल की सरिता देवी की माैत हुई, उसे डायबिटीज व हाइपरटेंशन था। इससे काेराेना हाेने पर निमाेनिया भी हाे गया। गंभीर हाेने पर 13 सितंबर काे आईसीयू में शिफ्ट किया था। महिला बीपी और सुगर लेवल अस्थिर था। बता दें कि साेमवार काे 8 घंटे में 4 काेराेना मरीजाें की माैत हाे गई थी। इसमें स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने पूरी जानकारी अस्पताल से मांगी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2H8qr65

कोई टिप्पणी नहीं