जिले में कोरोना के नए 51 मरीजों के साथ कुल संक्रमित हुए 3706
जिले में मंगलवार को कोरोना के कुल 51 मरीज मिले हैं। जिसमें सुपौल 17, किशनपुर 03, सरायगढ़ 03, मरौना 01, निर्मली 07, राघोपुर 04, छातापुर 03, बसंतपुर 02, त्रिवेणीगंज 08, पिपरा के 03 मरीज शामिल हैं।
इस तरह जिले में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकडा 3706 हो गया है। इसमें 3085 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 612 मरीजों का इलाज जारी है। जिले में अब तक 144979 संदिग्धों की सैंपलिंग की गई है। जिसमें 778 का रिपोर्ट आना शेष है। कोरोना से अब तक जिले के 10 लोगों की मौत हो चुकी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2G4ffqA
कोई टिप्पणी नहीं