आपसी विवाद में चाचा ने 5 वर्षीय बच्ची का सिर फोड़ा
नदी थाना क्षेत्र के सोहगी बरवा में गांव रविवार की शाम आपसी विवाद में एक पांच वर्षीय मासूम बच्ची को उसी के चाचा ने मार कर सर फोड़ दिया। बताया जाता है कि आरोपी चाचा शराब के नशे में धुत था। घायल बच्ची के पिता नरेश यादव ने सोमवार की देर शाम नदी थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है। घायल बच्ची के पिता नरेश यादव ने बताया कि रविवार की देर शाम बच्ची दरवाजे पर खेल रही थी। तभी बच्ची के सगे चाचा मोतीलाल यादव शराब के नशे में धुत होकर आया। तथा बच्ची के दादा से गाली गलौज करने लगा। इसी दौरान बच्ची बीच मंे आ गई। जिसके बाद आरोपी ने उसका सिर फोड़ दिया। घायल बच्ची की चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन घर से बाहर निकले। तब तक मोतीलाल यादव मौके से फरार हो गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mhdS8y
कोई टिप्पणी नहीं