Breaking News

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय बोले- 4 हजार डाॅक्टरों और स्वास्थ्य विभाग में 12621 पदों पर बहाली जल्द

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि राज्य में महज तीन साल में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कोटि में 21530 नियुक्तियां हुई हैं। चार हजार डाॅक्टराें की नियुक्ति इसी माह होने वाली है। वहीं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सितंबर में सामान्य चिकित्सक के 221, विशेषज्ञ चिकित्सक के 400, जीएनएम के 4000 व एएनएम के 8000 समेत 12621 पदों के लिए विज्ञापन निकलने वाला है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में सकारात्मक परिवर्तन प्रतिपक्ष के नेता को दिखाई नहीं देता है। विभाग एक तरफ जहां अपनी क्षमताओं का विस्तार कर रहा है, वहीं सुविधाओं में सुधार कर राज्य की जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा भी मुहैया करा रहा है। महज तीन साल में 11 नए मेडिकल कॉलेज तथा एक डेंटल कॉलेज के निर्माण की प्रक्रियाएं सरकार ने पूरी कीं। इनमें चार मेडिकल कॉलेज और एक डेंटल कॉलेज के निर्माण का कार्य चल रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Health Minister Mangal Pandey said - 421 doctors and 12621 posts in Health Department will be restored soon.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hWog2Z

कोई टिप्पणी नहीं