Breaking News

शहर के तीन विधानसभा क्षेत्रों के कुछ बूथों पर 25 फीसदी से कम पड़े थे वोट

डीएम कुमार रवि ने जिले के पदाधिकारियों को कम मतदान होने वाले केंद्र पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए लगातार गतिविधि चलाने और मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया है। केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम के वापस लौटने के बाद बुधवार को समीक्षा बैठक के दौरान डीएम ने कहा कि आयोग के शत-प्रतिशत निर्देश का अनुपालन सभी को पूरी जवाबदेही के साथ करनी है।

इसके लिए सभी निर्वाची पदाधिकारी को आरओ हैंडबुक का गहन अध्ययन करने, पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन तैयार करने का निर्देश दिया है। डीएम ने कहा कहा कि कोरोना संक्रमण को लेकर प्रत्येक मतदान केंद्र पर सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराना है। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारी पूरी करने, सभी मतदान केंद्र का स्थल निरीक्षण कर मैप तैयार करने का निर्देश दिया गया है।

अगली समीक्षा बैठक सभी 14 विधानसभा का पावर प्रजेंटेशन के साथ अलग-अलग समीक्षा होगी। इस मौके पर उप विकास आयुक्त रिची पांडेय, अपर समाहर्ता राजस्व अपर समाहर्ता राजीव श्रीवास्तव, आपूर्ति अपर समाहर्ता विशिष्ट अनुभाजन, अपर समाहर्ता विशेष, अपर समाहर्ता सामान्य,सभी निर्वाची पदाधिकारी सभी कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी मौजूद थे।

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चलेगा जागरुकता अभियान

पटना जिले के सभी 14 विधानसभा क्षेत्रों में कम मतदान प्रतिशत वाले 40-40 की संख्या में मतदान केंद्रों को चिन्हित किया गया है। पटना शहरी क्षेत्र के तीन विधानसभा क्षेत्र के कुछ मतदान केंद्रों पर 25 प्रतिशत से मतदान कम हुआ है। ऐसे मतदान केंद्रों पर स्वीप के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाने का सख्त टास्क दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
At some booths in the three assembly constituencies of the city, less than 25 percent votes were cast.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35Kwo3c

कोई टिप्पणी नहीं